उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पोर्टल पर स्टार्टअप पंजीकरण एवं मान्यता प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2026–2031 के अंतर्गत उपलब्ध प्रोत्साहनों एवं लाभों का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक स्टार्टअप के लिए StartinUP Portal(https://StartinUP.up.gov.in/) पर पंजीकरण कर मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
पात्रता
नीति के अंतर्गत इंसेंटिव का लाभ प्राप्त करने हेतु स्टार्टअप का उत्तर प्रदेश में निगमित/पंजीकृत होना आवश्यक है। तथापि, ऐसे स्टार्टअप जो उत्तर प्रदेश में निगमित/पंजीकृत नहीं हैं, परंतु जिनकी उत्पादन इकाई, सेवा इकाई अथवा परिचालन इकाई हो तथा जिनकी 50% से अधिक व्यावसायिक गतिविधियाँ उत्तर प्रदेश में संचालित होती हों, वे भी पात्र होंगे।
उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पोर्टल पर स्टार्टअप पंजीकरण प्रक्रिया
स्टार्टअप को स्टार्टअप मिशन पोर्टल पर 'पंजीकरण' विकल्प पर क्लिक कर ‘स्टार्टअप’ को उपयोगकर्ता प्रकार के रूप में चयनित करते हुए पंजीकरण करना होगा।
आवेदक को नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड सहित आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
सफल पंजीकरण के उपरांत स्टार्टअप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर पोर्टल में लॉगिन करेगा, ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र पूर्ण करेगा तथा उसे पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।
सुगमता उपकरण
आप क्या खोज रहे हैं?
संपूर्ण वेबसाइट पर एक ही स्थान से खोजें। आरंभ करने के लिए कोई शब्द या वाक्यांश दर्ज करें।